नमस्कार दोस्तों, इस तरह की रोचक जानकारी के लिए हमसे जुड़ने के लिए ऊपर दिया गया पीले रंग का फॉलो बटन दबाएं और अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इसे लाइक और दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें।

पिछले कुछ समय में भारत की अर्थव्यवस्था में काफी विकास हुआ है और यही कारण है कि 5-6 वर्षों में भारत में पेशेवर अवसरों में वृद्धि हुई है। जहाँ पहले युवा भारत में पढ़ने के बावजूद विदेश में नौकरी करना पसंद करते थे वहीं आज युवा विदेश में पढ़ने के बाद भी भारत में नौकरी करना पसंद करता है। अब भारत में केवल इंजीनियर और डॉक्टर ही ऐसी नौकरी नहीं है जिनमें सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे है, जिनमें सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है।

वकील - यह एक ऐसा पेशा है जो आजकल युवाओं की पसंद बन गया है। आप इस नौकरी में आपराधिक, मुकदमेबाजी, कॉर्पोरेट इत्यादि क्षेत्रों में करियर बना सकते है। अगर इस फील्ड में सैलरी की बात करें तो कॉर्पोरेट वकील को सबसे ज्यादा सालाना 7 लाख रूपये तक का पैकेज मिलता है।

कमर्शियल पायलट - यह भारत में युवाओं के लिए सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरियों में से एक है। इस नौकरी में सैलरी की शुरुआत 1.5-2 लाख रूपये से होती है। साथ ही इस नौकरी के लिए आपको किसी पेशेवर डिग्री की भी जरूरत नहीं होती है।

मैनेजमेंट प्रोफेशनल - व्यवसाय में निरंतर हो रही वृद्धि के बाद विपणन, वित्त, मानव संसाधन और संचालन जैसे क्षेत्रों में मैनेजमेंट प्रोफेशनल की जरूरत होती है। आप एमबीए करने के बाद इन पदों पर काम कर सकते है। आईआईएम जैसे अच्छे संस्थानों से यह कोर्स के बाद आप सालाना 10 लाख से ज्यादा सैलरी कमा सकते है।

सिविल सर्विस - सिविल सर्विस की परीक्षा भारत की सबसे पुरानी परीक्षा है जो कि आप भी युवाओं की पसंद बनी हुई है। हर प्रतियोगी परीक्षा देने वाला छात्र यह परीक्षा पास करने का सपना देखता है। आज एक सिविल सर्विस ऑफिसर को प्रतिमाह 80 से 85 हजार सैलरी और अन्य भत्ते मिलते है। साथ ही एक सुरक्षित नौकरी होने के कारण युवा इसकी तरफ बहुत ज्यादा आकर्षित होते है।

चार्टर्ड अकॉउंटेंट - सीए के नाम से जाना जाने वाला यह पेशा युवाओं के बीच काफी फेमस है। इस नौकरी के लिए आपमें एकाउंटिंग स्किल्स होनी चाहिए। अगर आप यह नौकरी पाने में सफल होते है इसमें आपको सालाना 11-15 लाख सैलरी मिल सकती है।

Related News