गणित विषय वाकई में एक मजेदार विषय है। यह एक ऐसा विषय है जो कि एनालिटिकल और लॉजिकल होता है। आप जितना अधिक इस विषय को पढ़ेंगे उतना ही आप इसमें पारंगत हो सकते हैं। आज हम आपको गणित विषय से जुड़े कुछ ऐसे तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जो वाकई मजेदार हैं। आइये जानते हैं इन तथ्यों के बारे में।

1. शून्य या जीरो (0) एकमात्र ऐसा नंबर है जिसे रोमन संख्या द्वारा प्रदर्शित नहीं किया जा सकता है।

2. प्लस (+) और माइनस (-) संकेत प्रतीकों का उपयोग 1489 ईस्वी से किया जाता रहा है।

3. 2 और 5 एकमात्र प्राइम हैं जो 2 या 5 में समाप्त होते हैं।

कमांडो बनने के लिए कौनसा कोर्स है जरूरी, क्या होती है योग्यता, कैसे होती है ट्रेनिंग,जानें

4. डाइस या पासे के ओपोजिट साइड के नंबर्स को जोड़ने पर उत्तर हमेशा 7 ही आता है।

IAS बनना है तो आज से ही शुरू कर दें ये काम

5. क्या आप नो के जादू को जानते हैं। 9 के साथ किसी भी संख्या को गुणा करें और फिर परिणाम (उत्पाद) के सभी अलग-अलग अंकों को एक अंक बनाने के लिए योग करें, इन सभी व्यक्तिगत अंकों का योग हमेशा 9 होगा।

6.शब्द Hundred वाकई में "hundrath" शब्द से लिया गया है, जिसका वास्तव में मतलब 120 होता है, 100 नहीं।

7. सबसे लोकप्रिय पसंदीदा नंबर 7 है। क्योकिं बहुत सी चीजें 7 है। जैसे हफ्ते में 7 दिन, दुनिया में 7 अजूबे, आदि।

Related News