स्कूल पूरा करने के बाद स्टूडेंट्स के में में यही ख्याल आता है कि किन यूनिवर्सिटीज में शिक्षा ग्रहण की जाए। स्टूडेंट्स कॉलेज का चुनाव करने में सबसे अधिक सोचते हैं साथ ही माता पिता भी चाहते हैं कि उनके बच्चों को बेस्ट कॉलेज में एडमिशन मिले।

इसलिए कॉलेज चुनना एक बड़ा फैसला है। कॉलेज के चुनाव में ये बात भी काफी मायने रखती है कि आप कौनसा कोर्स करना चाहते हैं। कई कॉलेजों में कुछ खास तरह के कोर्स उपलब्ध होते हैं।

लेकिन आज की बढ़ती प्रतिस्पर्धा में सभी को उनके मन मुताबिक कॉलेजों में एडमिशन नहीं मिल पाता है। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी यूनिवर्सिटीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे बेस्ट है और स्टूडेंट्स के द्वारा यहाँ एडमिशन लेने से उनकी किस्मत चमक सकती है।

1. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

यूपी में स्थित बनारस हिंदू विश्‍व विद्यालय की गिनती देश के नामी विश्वविद्यालयों में होती है। इसे काशी युनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता है। इस कॉलेज की स्थापना 1916 में हुई थी। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कॉलेज कितना पुराना है। इस कॉलेज के संस्थापक मदन मोहन मालवीय है। विदेशों से भी कई स्टूडेंट्स इस कॉलेज में पढ़ रहे हैं।

2 जवाहर लाल नेहरू विश्‍वविद्यालय

जवाहर लाल नेहरू विश्‍वविद्यालय भी सबसे बेस्ट विश्वविद्यालयों में है क्योकिं ये हमेशा ही चर्चा में बना रहा है।1969 में बने इस कॉलेज में 8 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं।

3 यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता

यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता कॉलेज भी काफी पुराना है और आज भी विख्यात और प्रसिद्ध है। यह कॉलेज1857 में बना था और पूरे एशिया में इसकी रैंक 149 है। यूनिवर्सिटी की मानें तो इनका कॉलेज दुनिया का सबसे बड़ा नैनोसाइंस और नैनोटेक्‍नोलॉजी सेंटर है।

4 यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्‍ली

यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्‍ली को 1922 में बनाया गया था। भारत में इसकी रैंक 46 है और एशिया में ये 91 नंबर पर है।

Related News