दुनिया में हर माँ बाप का सपना होता है कि उनके बच्चे अच्छे स्कूल में पढ़ें और शिक्षा प्राप्त करें। इसके लिए माता पिता यही कोशिश करते हैं कि उन्हें अच्छे स्कूल में भेजा जाए। बोर्डिंग स्कूल में ज्यादातर माँ बाप अपने बच्चों को भेजते हैं। आज हम आपको टॉप 5 बोर्डिंग स्कूलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि सबसे बेस्ट है।

1. मेयो कॉलेज, अजमेर
मेयो कॉलेज राजस्थान के अजमेर जिले में है। इसे सबसे बेस्ट कॉलेजों में से एक माना जाता है। मेयो कॉलेज की स्थापना 1988 ई में की गई थी। लड़के और लड़कियों को यहाँ अलग अलग सुविधाएँ दी जाती है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बच्चे भी यहाँ पढ़ चुके हैं और पढ़ते भी हैं। यहाँ की सालाना फीस लगभग 5.5 लाख रुपए है।

2. दून स्कूल, देहरादून
दून स्कूल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित है। कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बच्चे यहाँ से शिक्षा ले चुके हैं। यह स्कूल काफी फेमस है। स्कूल की 1 साल की फीस लगभग 10 लाख रुपए है। वहीं एडमिशन के साढ़े तीन लाख रुपए लगते हैं।

3. ऋषि वैली स्कूल, चित्तौड़
ऋषि वैली स्कू आंध्र प्रदेश के चित्तौड़ जिले में स्थित है। यह 375 एकड़ में फैला है। पढ़ाई के साथ साथ यहाँ एक्स्ट्रा एक्टिविटीज भी करवाई जाती है जिस से बच्चों का विकास हो। इस स्कूल की फीस 1 साल की 4 लाख रुपए है।

4. बिशप कॉटन स्कूल, शिमला
बिशप कॉटन स्कूल हिमाचल प्रदेश के शिमला में है। यह सबसे पुराने बोर्डिंग स्कूल्स में से एक है। स्कूल की 1 साल की फीस 4.6 लाख रुपये है। वहीं एडमिशन फीस 90,000 है।

5. सिंधिया स्कूल, मध्य प्रदेश, ग्वालियर
सिंधिया स्कूल मध्य प्रदेश के ग्वालियर में है। अरबाज खान और सलमान खान समेत कई बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां यहाँ पढ़ चुकी है।यहां तक की भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने भी अपनी पढ़ाई इसी स्कूल से की है।

Related News