भारत में छात्रों के लिए सरकारी नौकरी हासिल करना सबसे बड़ा सपना है। आज के समय में हर स्टूडेंट का यही सपना होता है उसे सरकारी नौकरी मिल सके। क्योकिं सरकारी नौकरी में अच्छी सैलरी के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलती है। इसलिए इस क्षेत्र में आपको कड़ी प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिलेगी। आज हम आपको 5 सबसे बेस्ट सरकारी नौकरियों के बारे में। आइए जानते हैं इन नौकरियों के बारे में।

पब्लिक सेक्टर यूनिट - भारत में पब्लिक सेक्टर यूनिट जैसे ओएनजीसी, BHEL, आईओसीएल कोल इंडिया और एचपीसीएल में नौकरी बहुत अच्छी मानी जाती है। मोटी सैलरी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य सुविधाएं भी मिलती है। यहाँ आप सालाना 10 से 14 लाख रूपये तक वेतन कमा सकते हैं।

बैंक PO - बैंक PO को भी भारत की बेस्ट जॉब्स में से एक माना जाता है क्योकिं इसमें अच्छा वेतन मिलता है। भारत के राष्ट्रीय बैंक, ग्रामीण बैंक हर साल हजारों ग्रेजुएट छात्रों की इन पदों पर भर्ती करते है।

वैज्ञानिक - वैज्ञानिक किसी भी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। भारत में डीआरडीओ और इसरो कुछ प्रतिष्ठित संस्थान हैं जो सरकारी वैज्ञानिकों द्वारा संचालित हैं। इसलिए इस क्षेत्र में भी आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

रक्षा क्षेत्र - रक्षा क्षेत्र भी एक अच्छा विकल्प है। ये उन लोगों के लिए सही है जो सेना में अपना करियर बनाना चाहते हैं। आप भारतीय सेना, वायु सेना या जल सेना में भविष्य बना सकते हैं। यहाँ आपको अच्छी सैलरी, घर, मेडिकल सुविधाएं और अन्य भत्ते मिलते है।

आईएएस ऑफिसर - आईएएस परीक्षा की सबसे कठिन परीक्षाओं में होती है और आईएएस पोस्ट को भी सबसे प्रतिष्ठत पदों में से एक माना जाता है।

Related News