1. भारत में 1931 ई. में बनी पहली सवाक फिल्म कौनसी थी? - आलमआरा

2. भारत का प्रथम न्यूटाॅन रिएक्टर 'कामिनी' कहाँ स्थित है? - कलपक्कम

3. समाचारों में बहुचर्चित 'वाडा' WADA कोड किससे सम्बन्धित है? - खेलों से

4. भारत ने किस वर्ष और कहाँ हुये ओलम्पिक खेल में हाॅकी का पहला स्वर्ण पदक जीता था? - वर्ष 1928, एम्सटर्डम

5. 'भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन' का मुख्यालय कहाँ है? - बंगलुरू

6. भारतीय वायुसेना कितनी कमानों में संगठित की गयी है? - 5

7. भारत ने पहला ओलम्पिक हाॅकी स्वर्ण पदक कहां जीता था? - एम्सटर्डम में

8. भारत की किस महिला ने सर्वप्रथम 'मिस वर्ल्ड' का खिताब जीता? - रीता फारिया

9. भारत एवं पाकिस्तान के बीच की सीमा को किस नाम से जाना जाता है? - रेडक्लिफ रेखा

10. क्रिकेट पिच की लम्बाई कितनी होती है? - 20.12 मीटर

11. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीश बनने वाला प्रथम भारतीय कौन था? - नगेन्द्र सिंह

12. संसार का सबसे बड़ा मन्दिर कहाँ स्थित है? - कम्बोडिया

13. राष्ट्रमण्डल खेलों का आयोजन कितने वर्षों के अन्तराल पर किया जाता है? - चार

14. भारत में वीरता के लिये दिया जाने वाला सर्वोच्च कौन-सा पुरस्कार है? - परमवीर चक्र

15. पंकज आडवाणी कौन-से खेल से सम्बन्धित हैं? - बिलियर्ड

16. राष्ट्रीय गीत बंकिम चन्द्र चटर्जी के किस उपन्यास से लिया गया है? - आनन्द मठ

17. भारत का प्रथम परमाणु ऊर्जा रिएक्टर कौन-सा है? - अप्सरा

18. प्रथम भारतीय नारी जो एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने में सफल हुई थी, कौन हैं? - बछेन्द्री पाल

19. बोरलाॅग पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है? - पक्षी विज्ञान

20. 'नेशनल स्कूल आॅफ डिजाइन' कहाँ स्थित है? - पुणे

21. भारत रत्न अलंकरण सर्वप्रथम किसे प्रदान किया गया? - सी. राजगोपालाचारी

22. एक किलो बाइट कितने बाइट्स के बराबर होता है? - 1024 बाइट्स

23. दूरदर्शन द्वारा रंगीन टेलीविजन की शुरूआत किस वर्ष से की गयी? - वर्ष 1982

24. भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार कहां स्थित है? - दिल्ली

25. शक संवत् कब प्रारम्भ किया गया? - 78 ई.

26. वायु सेना के फ्लाइंग आॅफिसर रैंक का अधिकारी नौ सेना के किस आॅफिसर के समान रैंक का होता है? - लेफ्टीनेन्ट

27. 'आटोबायोग्राफी' पुस्तक किसने लिखी है? - जवाहर लाल नेहरू

28. 'पोंगल' उत्सव का सम्बन्ध किस राज्य से है? - तमिलनाडु

29. आधुनिक ओलम्पिक खेलो का आयोजन कब एवं कहाँ से प्रारम्भ किया गया? - वर्ष 1896, एथेन्स

30. विक्रम साराभाई अन्तरिक्ष केन्द्र कहाँ स्थित है? - तिरुअन्तपुरम्

31. नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाला प्रथम भारतीय कौन है? - रविन्द्रनाथ टैगोर

32. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों की कार्य अवधि कितने वर्ष होती है? - 9 वर्ष

33. 'बिहू' का सम्बन्ध किस राज्य से है? - असम

34. प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी गाटा कामास्की किस देश के नागरिक हैं? - अमेरिका

35. 'जियाना' किस देश की संवाद् एजेन्सी है? - जिम्बाब्वे

36. देश में सबसे ज्यादा ए.टी.एम. किस बैंक के हैं? - एस.बी.आई.

37. 'ग्रैडमास्टर' शब्द का प्रयोग किस खेल में किया जाता है? - शतरंज

38. किस अन्तर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप मे थाॅमस कप दिया जाता है? - बैडमिन्टन

39. भारत एवं रूस के आपसी सहयोग से निर्मित भारत की पहली क्रूज मिसाइल कौन-सी है? - ब्रह्मोस

40. 'सूर्योदय का देश' के नाम से कौन-सा देश प्रसिद्ध है? - जापान

Related News