अंग्रेजी भाषा का ज्ञान आज के समय में होना बेहद जरूरी है। अंग्रेजी पढ़ने के साथ साथ अंग्रेजी लिखना और बोलना भी बेहद जरूरी है। इसी के साथ आपको दूसरों की अंग्रेजी को समझ कर उसका रिप्लाई करना भी आना चाहिए। अंग्रेजी लिखते समय कुछ लोगों को ग्रामर की भी समस्या आती है और बहुत लोगों को अंग्रेजी भाषा बेहद कठिन लगती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपनी अंग्रेजी लिखते समय अपना सकते हैं और अंग्रेजी स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं।

1) प्लैनिंग
जब हमें इस बारे में पता नहीं होता है कि हमें क्या लिखना चाहिए तो हम सोचते रह जाते हैं और कुछ भी लिख नहीं पाते हैं। इसलिए अंग्रेजी लिखने से पहले आपको सोच लेना चाहिए कि आप क्या लिखना चाहते हैं इस से आपकी कलम अपने आप दौड़ने लगेगी।

2) रिसर्च
सोचने के बाद यदि आपने उस टॉपिक पर जानकारी इकट्ठी कर ली हो तो लेखनी में चार चाँद लग जाते हैं। आप ऑनलाइन रिसर्च करके ढूंढ सकते हैं कि आप क्या लिखना चाहते हैं इस से आपको फायदा मिलेगा।

3) लिखना करें शुरू
ये सारी तैयारी हो जाने के बाद लिखना शुरू करें। क्या पहले लिखना है, क्या बीच में आएगा और कैसे अंत होगा, इसको ध्यान में रख कर लिखेंगे तो आप और भी माहिर तरीके से लिख पाएंगे।

4) ड्राफ़्ट
जो भी अपने लिखा है उसे ड्राफ्ट कर दें और फिर यह सोचे कि क्या इसमें कुछ बदलाव किया जा सकता है या कुछ और भी बेहतर लिखा जा सकता है? या फिर आपने कुछ ऐसा लिखा हो जिसे लिखने की जरूरत ही ना हो, तो उसे हटा दें।

5) एडिट करो
जहाँ शब्दों के स्पेलिंग ग़लत हैं उन्हें ठीक करें यदि कोई ग्रामर मिस्टेक हो तो उसे भी ठीक करें। अगर आप संतुष्ट नहीं तो दोबारा से लिखो, काटो, छांटो और तब तक करो जब तक मन को संतुष्टि ना हो जाए!

6) कन्क्लूजन
जब पूरी बात हो गयी तो उसका अंत एक सलीके से लिखने की ज़रुरत है। जो भी आपने लिखा है उसका कन्क्लूजन जरूर लिखें।

7) एडिटिंग
एक बार फिर से एडिट करो, देखो कि फ़ॉरमैट ठीक है कि नहीं। ऐसा करते करते आप लिखने में माहिर हो जाएंगे।

Related News