बहुत से लोग अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और वे नौकरी करने को प्राथमिकता नहीं देते हैं। भारत में भी नए नए बिजनेस की शुरुआत हो रही है , लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश भी हैं जो बिजनेस शुरू करने के लिहाज से एकदम बढ़िया है। आज हम आपको उन्ही बिजनेस के बारे में जानकारी दे रहे हैं। आइये जानते हैं।

1) चीन
चीन में बिजनेस के मुकाबले नौकरी को तवज्जोह दी जाती है। चीन सबसे अधिक तेजी से तरक्की करने वाला देश है। यदि आप अपना खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो चीन इस लिहाज से एकदम बढ़िया है। यहाँ फाइनेंस मिलना भी आसान है और टैक्स के फायदे भी आपको मिलेंगे!

2) भारत
'मेक इन इंडिया' नारे को लोगों ने अब फॉलो करना शुरू कर दिया है। भारत देश में भी रोजगार के मौके हैं। भारत देश की जनसंख्या भी काफी अधिक है और यहाँ पर मिलने वाले ढेरों इंजीनियर और एक बहुत ही बड़ी मार्केट दुनिया के बड़े बड़े देश के इन्वेस्टर्स को इस ओर खींचती है। इसीलिए इन्वेस्टमेंट मिलने से भारत में व्यापर करना आसान है।

3) मलेशिया
मलेशिया में रहन-सहन काफी सस्ता है और इसलिए व्यापार शुरू करने के हिसाब से मलेशिया काफी अच्छा देश है। यहाँ मलय/इंडोनेशियन और भारतीय मूल के लोग एक साथ रहते मिल जाते हैं। इसलिए व्यापार करने के हिसाब से मलेशिया बढ़िया है।

4) पोलैंड
इस देश के इतिहास को देख कर आप कह सकते हैं कि इस देश के लोग बिजनेस में रूचि रखते हैं और इनको बिजनेस के तौर तरीके भी पता है। इसके अलावा इनकी डोमेस्टिक मार्केट बहुत बड़ी है!

5) रूस
पश्चिमी सैंक्शन की वजह से हालात थोड़े सही नहीं है लेकिन यह एक बड़ा देश है और इसी कारण पढ़े लिखे लोगों और इंजीनियर्स आदि की यहाँ कोई कमी नहीं है। इसलिए आपको यहाँ स्टार्टअप दिख जाएंगे।

Related News