रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से आज देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन परीक्षा कही जाने वाली असिस्टेंट लोको पायलट और तकनीशियन पदों की परीक्षा शुरु हो गई है। पेपर के लिए पहली शिफ्ट आज सुबह 11 बजे पूरी हो गई है जिसके बाद अब अगली शिफ्ट 1 बजे से 2 बजे तक और 4 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी।

असिस्टेंट लोको पायलट और तकनीशियन पदों पर आरआरबी को 50 लाख से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। भर्ती के लिए 26,502 लोको पायलट और तकनीशियन पद हैं। प्रतिस्पर्धी परीक्षा में 4 सेक्शन शामिल होंगे जो करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों को आरआरबी परीक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए, और यदि नहीं, तो उन्हें परीक्षा देने से पहले निम्नलिखित बिंदुओं की जांच कर लेने की हम सलाह देते हैं।

क्या है आरआरबी परीक्षा का सिलेबस-

गणित- संख्या प्रणाली, दशमलव, एलसीएम, एचसीएफ, अनुपात, प्रतिशत, समय और काम, समय और दूरी, सरल और यौगिक ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी, पाइप्स और सिटर आदि।

सामान्य विज्ञान- आरआरबी परीक्षा के लिए उपस्थित उम्मीदवारों का ध्यान क्लास 10 के भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवन विज्ञान पर होना चाहिए।

जनरल इंटेलिजेंस और तर्क- एनालॉजी, वर्णमाला और संख्या श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय परिचालन, रिलेशन, शब्दावली, वेन आरेख, डेटा व्याख्या और पर्याप्तता, निष्कर्ष और निर्णय लेने, समानताएं, और मतभेद, विश्लेषणात्मक तर्क।

सामान्य जागरूकता- विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल, संस्कृति, व्यक्तित्व, अर्थशास्त्र, राजनीति और महत्व के अन्य विषयों में वर्तमान मामले परीक्षा में आ सकते हैं।

परीक्षा के लिए भाषाएं-

अंग्रेजी के अलावा पेपर हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकण, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू जैसे विभिन्न भाषाओं में प्रदान किया जाएगा।

परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या- सेक्शन-वाइस

गणित- 20 प्रश्न

सामान्य विज्ञान- 20 प्रश्न

तर्क- 25 प्रश्न

सामान्य जागरूकता- 10 प्रश्न

आरआरबी एडमिट कार्ड 2018

आरआरबी ने 7 अगस्त, 2018 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आरआरबी परीक्षा के लिए उपस्थित सभी उम्मीदवार भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Related News