यह बात सभी जानते हैं कि सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्रों को कठोर परिश्रम करना पड़ता है। वैसे भी सिविल सर्विसेज की परीक्षा में पास होना सबके बस की बात नहीं है, दरअसल यह किसी तप से कम नहीं होता है। इस स्टोरी में हम सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं।

1- पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी

सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्र 18-19 घंटे तक पढ़ाई करते हैं। ऐसे में ये छात्र बहुत कम नींद ले पाते हैं। ऐसा करके ये छात्र खुद के स्वास्थ्य को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए 6—7 घंटे की नींद लेना भी बहुत जरूरी है।

2- चाय के शौकीन नहीं बनें
सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्र चाय पीने के बहुत शौकीन होते हैं। इनकी यह पुरानी आदत आगे चलकर इन्हें शुगर का मरीज बना देती है।

3- किसी पर बोझ ना बनें
सिविल सर्विसेज की तैयारी तभी करें, जब खुद का खर्च उठा सकें। बच्चों को ट्यूशन आदि देकर अपना खर्च स्वयं वहन करें। परिवार पर बोझ कत्तई ना बनें।

4- सिविल सर्विसेज के अलावा विकल्प साथ लेकर चलें
सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले सभी छात्रों की किस्मत एक जैसी नहीं होती है। ज्यादातर बच्चे असफल हो जाते हैं, ऐसे में इन छात्रों को अन्य विकल्प भी साथ लेकर चलना चाहिए।

5- कभी निराश ना हों
सिविल सर्विसेज की तैयारी में बहुत ज्यादा वक्त लगता है। अगर आपके पास धैर्य है, तभी सिविल सर्विसेज की तैयारी करें।

6- सीनियर के संपर्क में रहे
जिन छात्रों ने सिविल सर्विसेज पास कर लिया है, हमेशा उनके संपर्क में रहें। सीनियर्स से हमेशा अपनी तैयारी को लेकर बातें करते रहें।
7- नशे आदि से दूर रहें
सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्र बहुत जल्द ही धूम्रपान आदि गंदे नशे की लत में पड़ जाते हैं। ऐसे छात्र ना ही सिविल सर्विसेज पास कर पाते हैं और ना ही किसी अन्य काम के लायक बचते हैं।

8- सही कोचिंग का चुनाव करें
सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाला प्रत्येक छात्र कोचिंग जरूर करता है, ऐसे में सही और उपयुक्त कोचिंग का चुनाव कर वक्त और पैसे की बर्बादी से बचें।
9- खुद के परिश्रम पर विश्वास
जो लोग आपसे निगेटिव बातें करें, उनसे दूर रहें। खुद की मेहनत पर पूरा भरोसा रखें। पैसे के भरोसे सिविल सर्विसेज पास करवाने वाले आपको केवल बेवकूफ ही बना सकते हैं।
10- योगा करें
मस्तिष्क को स्वस्थ्य बनाने तथा मन को शांत रखने के लिए प्रतिदिन सुबह योग-ध्यान करने की आदत डालें। ऐसा करके आप सिविल सर्विसेज क्लियर कर सकते हैं।

Related News