हरियाणवी डांसर सपना को आज कौन नहीं जानता है। उनको देश विदेश में सभी जानते हैं। उनके गानों पर देश में ही नहीं विदेशों में भी ठुमके लगाते हैं। इतना ही नहीं एक बार वेस्टइंडीज के क्रिस गेल भी सपना के गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर डांस करते नजर आए हैं।


सपना को अधिक प्रसिद्धि बिग बॉस 11 में आने के बाद मिली है। हालाकिं सपना पहले भी हरियाणा में काफी फेमस थी और अन्य शहरों में भी उनके चाहने वालो की कमी नहीं थी लेकिन अधिक प्रसिद्धि उन्हें बिग बॉस के शो में आने के बाद ही मिली है। उनकी इस प्रसिद्धि के कारण वे कई डांस ट्रैक्स पर भी नजर आ चुकी है। सपना "हट जा ताऊ पाछे ने" बॉलीवुड डांस ट्रैक पर भी अपने ठुमके लगाते दिखी है और कई फिल्म निर्देशकों ने उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने की बात भी कही है।
लेकिन इतनी प्रसिद्धि पाना उनके लिए इतना आसान नहीं रहा है बल्कि इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। डांस को करियर के रूप में चुनने का फैसला सपना ने बचपन में ही कर लिया था। उनका जन्म 25 सितंबर 1995 को दिल्ली के महिपालपुर में हुआ था। सपना ने अपने स्कूल के समय से ही डांस करना शुरू कर दिया था। लेकिन इसे करियर के रूप में चुनने का फैसला सपना ने तब किया जब 2008 में उनके पिता की मृत्यु हो गई।


सपना 9th क्लास में पढ़ते हुए अपना घर भी चलाती थी। वे सुबह स्कुल जाया करती थी और रात को डांस करती थी ताकि अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। इस तरह कब डांस उनका पैशन और करियर बन गया उन्हें पता भी नहीं चला।
आज उनके करोड़ों फ़ॉलोअर्स है। इसके अलावा उन्हें राजनीति में आने के भी कई ऑफर्स मिले हैं। वे भोजपूरी आइटम सांग्स भी कर चुकी है और लगातार सफलता की बुलंदियों की ओर बढ़ रही है।

Related News