इंटरनेट डेस्क। अगर आप राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से एनिमल अटेंडेंट के 5934 पदों पर निकली भर्ती में आवेदन करने से चूके गए हैं तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। इस भर्ती के लिए आपको आपको आवेदन करने का फिर से मौका मिलेगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी, 2024 से फिर शुरू होने वाली है। 17 फरवरी 2024 तक आवेदन किया जा सकेगा।

विवरण इस प्रकार है:
पदों का नाम: एनिमल अटेंडेंट
पद: 5934
आवेदन की अंतिम तिथि: 17 फरवरी 2024
योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना जरूरी है।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु छूट की जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।
इस प्रकार करें आवेदन: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन करें।
इस प्रकार होगा चयन: अभ्यर्थी का चयन नियमानुसार किया जाएगा।

PC:peoplematters

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News