उत्तर मध्य रेलवे, इलाहाबाद ने स्काउट और गाइड कोटे से विभिन्न पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। जो भी कैंडिडेट्स इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो पूरी जानकारी हमारी इस खबर के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। आइये जानते हैं रिक्रूटमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी।

विभाग: उत्तर मध्य रेलवे, इलाहाबाद

पदों के नाम: ग्रुप सी और ग्रुप डी

टोटल पोस्ट: 08 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

एलिजिब्लिटी या शैक्षणिक योग्यता: इन पोस्ट के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स का मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं/12वीं पास होना जरुरी है। इसके अलावा आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। साथ ही स्काउट और गाइड से संबंधित योग्यता होना जरुरी है।

अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट: 24 दिसंबर 2018

एज लिमिट: कैंडिडेट्स की उम्र 30 से 33 साल होना जरुरी है।

एप्लिकेशन फीस: जनरल के लिए 500 रुपए और ओबीसी एसटी/ एससी / दिव्यांग के लिए 250 रुपए

सेलेक्शन प्रोसेस: कैंडिडेट्स का सेलेक्शन रिटर्न एग्जाम (60 मार्क्स) और सर्टिफिकेट के मार्क्स (40 मार्क्स) के अनुसार होगा।

कैसे करें आवेदन: आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.rrcald.org पर जाएं।

Related News