इंटरनेट डेस्क। यदि आपका सपना रक्षा अनुसंधान एंव विकास संगठन में नौकरी करना है। तो यह खबर आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। बता दें कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने 351 तकनीशियन-ए के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 3 जून से आवेदन किए जा सकते हैं। आइए जानते है पूरी जानकारी...

भर्ती का विवरण इस प्रकार है:
1. विभाग का नाम: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
2. रिक्त पदों की संख्या: 351
3. पदों का नाम: तकनीशियन -ए
4. अंतिम तिथि: 26 जून, 2019

5. आयु सीमा: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु की 18 साल से कम और 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की पूरी जानकारी विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
6. शैक्षणिक योग्यता: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी दसवीं पास होना जरूरी है। अन्य जानकारी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

7. इस प्रकार मिलेगी नौकरी: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का चयन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के आधार पर होगा।

पूर्वोतर सीमा रेल में निकली भर्तियां, ये है आवेदन की अंतिम तिथि

राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान में टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर निकली भर्तियां

Related News