भारत ने 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को एक खास तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने पुरुषों के समान ही महिलाओं को देश की सेवा करने का मौका दिया है। शॉर्ट सर्विस कमीशन से चयनित होने वाली महिलाओं को यह खास मौका मिलेगा। जिस से महिलाएं ज्यादा समय पर सेना में काम कर पाएंगी।

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि , 'भारतीय सशस्त्र सेना में शॉर्ट सर्विस कमिशन के माध्यम से नियुक्त महिला अधिकारियों को पुरुष समकक्ष अधिकारियों की तरह पारदर्शी चयन प्रकिया द्वारा स्थाई कमीशन की घोषणा करता हूं। यह यूनिफॉर्म की जिंदगी जी रही महिलाओं को तोहफा है। ' पीएम मोदी का यह फैसला वाकई काबिले तारीफ़ है।

अब क्या मिलेगा महिलाओं को फायदा

स्थाई कमीशन लागू होने से अब महिलाएं ज्यादा समय तक सेना में काम कर सकेगी। इसके अलावा उन्हें कई खास तरह की भी सुविधाएं मिलेगी। शॉर्ट सर्विस कमीशन से सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स 14 साल तक काम कर सकते हैं और स्थाई कमीशन के बाद अब महिलाएं 20 साल तक काम कर सकती है।

पहले ये थे नियम

इससे पहले शॉर्ट सर्विस कमीशन के ऑफिसर्स 10 साल की सर्विस के बाद स्थाई कमीशन के लिए योग्य होते हैं, इसके लिए उनका पूरा रिकॉर्ड ट्रेक भी अच्छा होना चाहिए। दूसरी ओर स्थाई कमीशन के आधिकारी शॉर्ट सर्विस कमीशन में शिफ्ट नहीं हो सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें सीधा रिटायरमेंट ही लेना होता था।

Related News