रेलवे भर्ती बोर्ड के करीब 1665 रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख आज रात 12 बजे तक है। जो उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए यह खबर जरूर पढ़ें।
विभाग का नाम- भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड
पद का नाम- जूनियर स्टेनोग्राफर हिन्दी, इंग्लिश, ट्रांसलेटर, कुक, वेलफेयर इंस्पेक्टर, टीचर, लॉ असिस्टेंट एवं अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।
पदों की संख्या- रेलवे भर्ती बोर्ड ने 1665 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।


पदों का विवरण- आरआरबी अहमदाबाद - 30, आरआरबी अजमेर - 49, आरआरबी इलाहाबाद - 126, आरआरबी बैंगलोर - 103, आरआरबी भोपाल - 24, आरआरबी भुवनेश्वर - 53, आरआरबी बिलासपुर - 28, आरआरबी चंडीगढ़ - 88, आरआरबी चेन्नई -154
आरआरबी घोड़ाखपुर - 76, आरआरबी गुवाहाटी - 58, आरआरबी जम्मू - 59, आरआरबी कोलकाता - 319, आरआरबी मालदा - 24, आरआरबी मुंबई - 267, आरआरबी पटना - 72
आरआरबी रांची - 21, आरआरबी सिकंदराबाद - 95 आरआरबी तिरुवनंतपुरम - 19 पद।
आवेदन की अंतिम तारीख- उपरोक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू हुई थी और पहले अंतिम तिथि 7 अप्रैल थी जिसे बढ़ाकर 22 अप्रैल कर दी गई। उम्मीदवार आज रात 11.59 मिनट तक अप्लाई कर सकते हैं।


आवेदन प्रक्रिया- उम्मीदवारों RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आज आवेदन भर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा की अंतिम तिथि 28 अप्रैल, 2019 तक है।
ध्यान रहे, आवेदन में करेक्शन दो बार से ज्यादा नहीं किए जा सकेत हैं। जोन, रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी डिटेल्स को छोड़कर ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को बदला जा सकता हैं।
नोट- उम्मीदवारों को फॉर्म करेक्शन के लिए 100 रुपए अलग से पेमेंट करना होगा।
चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट सीबीटी से होगा। सीबीटी में सफल होने वाले उम्मीदवारों का स्किल टेस्ट होगा। स्किल टेस्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होगा।

Related News