केरियर डेस्क। दोस्तों दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने अंतरिक्ष में कदम रखा और अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया। अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अंतरिक्ष यात्री से जुड़े हुए सवाल पूछे जाते हैं। कई परीक्षाओं में यह सवाल पूछा जा चुका है कि अंतरिक्ष में जाने वाला दुनिया का सबसे उम्रदराज व्यक्ति कौन है, हालांकि कई लोग इसका सही जवाब नहीं जानते हैं। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन अंतरिक्ष में जाने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति थे, जो 3 बार पृथ्वी की परिक्रमा कर चुके है। अंतिम बार वो 77 साल की आयु में अंतरिक्ष में गए थे।

Related News