केरियर डेस्क। माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी मानी जाती है जिस पर अब तक कई लोगों ने चढ़ाई की है। दोस्तों पूरी दुनिया में पुरुषों के साथ-साथ कई महिलाएं भी हैं जिन्होंने माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की है। माउंट एवरेस्ट से जुड़े कई सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे जा चुके हैं। कई प्रतियोगी परीक्षाओं में यह सवाल पूछा जा चुका है कि माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन है, हालांकि कई लोग इसका सही जवाब नहीं जानते हैं। जानकारी के लिए हम आपको बता दे की बछेंद्री पाल माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला है।

Related News