आज के समय में हर कोई सरकारी नौकरी चाहता है और देश के लिए काम करना चाहता है। बात करें नेवी की तो भला इस क्षेत्र में कौन अपना करियर नहीं बनाना चाहेगा। नेवी में करियर बनाना आपको कर्तव्य और प्रतिबद्धता सिखाता है। लेकिन सभी को इस बारे में जानकारी नहीं होती है कि इसमें करियर कैसे बनाया जाए। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

नेवी में जाने के लिए कैंडिडेट की उम्र 16.5 से 19 साल के बीच होना जरूरी है। कैंडिडेट्स के पास 12th की डिग्री होना भी जरूरी है। कोई इलेक्ट्रिकल विंग /समुद्री इंजीनियरिंग/ आर्किटेक्ट जैसे पदों पर नेवी में करियर बनाना चाहते हैं तो उस कैंडिडेट का भारत का नागरिक होना भी जरूरी है।


एजुकेशन- कैंडिडेट के पास 12वीं की डिग्री कम से कम 75% अंकों के साथ होना जरुरी है।

फिजिकल एलिजिब्लिटी

कैंडिडेट का फिजिकल और मेंटली फिट होना जरूरी है।
कैंडिडेट में कोई भी शारीरिक कमी नहीं होनी चाहिए।
इसके अलावा आँखे परफेक्ट होनी चाहिए और कलर ब्लाइंडनेस नहीं होनी चाहिए।

नेवी ऑफिसर को क्या मिलती है सैलरी-

शुरूआती तौर पर एक नेवी ऑफिसर की सैलरी 3-4 लाख सलाना होती है लेकिन उसके बाद मध्य स्तर तक पहुंचने के बाद 8-9 लाख हो जाती है।

Related News