इंटरनेट डेस्क। भारतीयों के लिए चाहे कॉलेजों में इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों की संख्या हर साल कम होती हो लेकिन फिर भी आज भी सबसे अधिक डिमांड वाले करियर पसंद के रूप में इंजीनियरिंग आज भी बना हुआ है। आईआईटी और एनआईटी जैसी इंजीनियरिंग कॉलेजों के बाद अगले स्थान कुछ प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों का नंबर आता है।

भारत में कई प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज देश के बाहर शिक्षण और अद्वितीय विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं। अधिकांश प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज एडमिशन जेईई जैसे राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं के स्कोर के हिसाब से ही लेते हैं। हालांकि, कुछ अपनी खुद की प्रवेश परीक्षाएं भी आयोजित करवाते हैं। आइए आज जानते हैं कि 2018 के अनुसार भारत के टॉप 5 इंजीनियरिंग कॉलेज कौनसे हैं।

1. वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वेल्लोर

वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को 1984 में स्थापित किया गया था और इसके बाद इसे यूजीसी द्वारा अनुमोदित किया गया। यह एनएसी द्वारा ए ग्रेड के साथ मान्यता प्राप्त है। यह इंजीनियरिंग सिलेबस की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है जिसमें पांच साल तक के कोर्स करवाए जाते हैं।

2. बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी

भारत में प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक, बीआईटीएस की स्थापना 1964 में हुई थी। यहां पर ग्रेजुएशन से लेकर मास्टर डिग्री तक और पीएचडी के भी कई कोर्स करवाए जाते हैं। इसके अलावा यह फार्मेसी कोर्सेज की भी पेशकश करता है।

3. थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पटियाला

थापर थापर इंस्टीट्यूट की स्थापना 2007 में हुई थी और इसे भारत के सबसे कम उम्र के संस्थानों में से एक माना जाता है। संस्थान द्वारा पेश किए जाने वाले दो साल के कंप्यूटर एप्लीकेशन कोर्स देश भर में बहुत लोकप्रिय हैं। विश्वविद्यालय यूजीसी द्वारा अनुमोदित है।

4. बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रांची

इस संस्थान की स्थापना 1955 में हुई थी और यूजीसी द्वारा इसे विश्वविद्यालय की स्थिति दी गई थी। संस्थान को एआईसीटीई, यूजीसी, एनएएसी, एसीयू और अन्य द्वारा मान्यता प्राप्त है। यह इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन से लेकर मास्टर डिग्री तक दोनों तरह के कोर्स करवाता है।

5. पीएसजी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयंबटूर

इस संस्थान की स्थापना 1951 में हुई थी। यह बैचलर ऑफ साइंस (एप्लाइड साइंस) के साथ ग्रेजुएशन से लेकर मास्टर डिग्री तक कई तरह के इंजीनियरिंग कोर्स करवाता है। संस्थान में सीखने के लिए एक विश्व स्तरीय आधारभूत संरचना प्रदान की जाती है।

Related News