नमस्कार दोस्तों, प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित ऐसी जानकारी के लिए हमसे जुड़ने के लिए ऊपर दिया गया पीले रंग का फॉलो बटन दबाएं और अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इसे लाइक और दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें।

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी पद की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आप इन पदों की भर्ती के लिए 19 नवम्बर 2018 तक आवेदन कर सकते है और इन पदों के लिए परीक्षा 1 से 6 फरवरी 2019 तक आयोजित की जायेगी। यह एक ऐसी भर्ती है जिसका इंतज़ार प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अधिकतर छात्रों को होता है। हर छात्र इस परीक्षा को पास करना चाहता है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे है इन टिप्स के साथ आप यह परीक्षा पास कर सकते है।

इस परीक्षा को पास करने के लिए अंग्रेजी विषय को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इन परीक्षा में अंग्रेजी विषय के कुल 100 सवाल पूछे जाते है। अगर आप इस विषय में अच्छे अंक पाना चाहते है तो इसकेल लिए अपनी वोकैबुलरी, ग्रामर और पढ़ने के कौशल में सुधार करना होगा। ये चीज़ें आपको इस विषय में अच्छे अंक दिलाकर परीक्षा पास करने में मदद कर सकती है।

इस परीक्षा में सामने ज्ञान के 50 सवाल पूछे जाते है जिनकी तैयारी के लिए आप मैगज़ीन, अख़बार, ऑनलाइन ब्लॉग इत्यादि चीज़ों का सहारा ले सकते है। अगर आप इस विषय में अच्छे अंक पाना चाहते है तो इसके लिए नोट्स बनाना बहुत जरुरी है।

सामान्य ज्ञान की तरह ही रीजनिंग के भी 50 सवाल पूछे जाते है जिसकी तैयारी के लिए आपको पिछले साल के प्रश्न पत्रों का सहारा लेना चाहिए। इसके अलावा मॉक टेस्ट भी आपको प्रैक्टिस करने में मदद कर सकता है।

इसके अलावा टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करना, महत्वपूर्ण टॉपिक्स की प्रैक्टिस और कमजोर क्षेत्रों पर ध्यान देना जैसी कई बातें है, जिनको ध्यान में रखकर आप यह परीक्षा पास कर सकते है।

Related News