सिटी यूनियन बैंक (CUB) ने रिलेशनशिप मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 जून 2022 तय की गई है। ‌उम्मीदवार CUB RM Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट cityunionbank.com पर 24 मई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानते है इस वेकेंसी के बारे में विस्तार से -

* आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता :

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ बैचलर्स या मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

* आवेदन करने के लिए आयु सीमा :

रिलेशनशिप मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

* ऐसे तरह होगा चयन :

रिलेशनशिप मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

* इन जगहों पर किया जाएगा चयनित को नियुक्त :

सिटी यूनियन बैंक में इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य उत्तरी राज्यों में की जाएगी।

Related News