भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) ने ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 184 पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी उम्मीदवार BHEL Recruitment 2022 के लिए 21 जून 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2022 से शुरू की गई है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको जानते है इस वेकेंसी के बारे में विस्तार से -

* इन पदों पर होनी है भर्ती :

1. फिटर के 65 पद,

2. टर्नर के 19 पद,

3. मशीनिस्ट के 43 पद,

4. ड्राफ्ट्समैन के 2 पद

5. वेल्डर के 20 पद,

6. इलेक्ट्रिशियन के 26 पद,

7. इलेक्ट्रॉनिक्स के 1 पद, मोटर मैकेनिक व्हीकल के 1 पद, कारपेंटर के 1 पद और फाउंड्रीमैन के 6 पद शामिल हैं।

* आवेदन करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता :

अप्रेंटिस के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास एनसीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए।

* आवेदन करने के लिए आयु सीमा :

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

* इस तरह करें आवेदन :

योग्य उम्मीदवार BHEL Apprentice Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर 21 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

* इस तरह होगी चयन प्रक्रिया :

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह भर्ती परीक्षा 6 अगस्त 2022 को आयोजित किए जाने की संभावना है।

Related News