भारतीय नौसेना के तहत नेवल डॉकयार्ड ने ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 338 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जून से शुरू की जा चुकी है। योग्य उम्मीदवार Naval Dockyard Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट dasapprenticembi.recttindia.in के माध्यम से 11 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानते है इस वेकेंसी के बारे में विस्तार से -

* किस वर्ग के लिए कितने है पद :

1. अनारक्षित वर्ग के लिए - 181 पद,

2. अनुसूचित जाति वर्ग के लिए - 30 पद,‌

3. पीडब्लूबीडी वर्ग के लिए - 7 पद

4. अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए - 54 पद,

5. अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए - 23 पद,

6. आर्म्ड के लिए - 8 पद ।

* आवेदन करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता :

नेवल डॉकयार्ड में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

* आवेदन करने के लिए आयु संबंधित नियम :

आवेदन करने वाले उम्मीदवार का जन्म 1 अगस्त 2001 से 31 अक्टूबर 2008 के बीच होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

* यहां करें आवेदन :

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dasapprenticembi.recttindia.in पर 11 जुलाई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

* इस तरह होगी परीक्षा :

इस परीक्षा में जनरल साइंस, जनरल नॉलेज और मैथमेटिक्स से 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

* इस तरह होगी चयन प्रक्रिया :

अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा अगस्त 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है।

Related News