भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रोजेक्ट इंजीनियर के 43 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य उम्मीदवार BEL Project Engineer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 28 जून 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानते है इस वेकेंसी के बारे में विस्तार से -

* किस वर्ग के लिए कितने पद :

1. अनारक्षित वर्ग के लिए 16 पद,

2. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 5 पद,

3. अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 4 पद

4. अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 11 पद,

5. अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 7 पद।

* आवेदन करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता :

प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास न्यूनतम 55% अंकों के साथ संबंधित विषय में B.E / B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।

* आवेदन करने के लिए आयु सीमा :

प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर उम्मीदवार की आयु 32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

* इस तरह करें आवेदन :

योग्य उम्मीदवार BEL Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। ‌अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

* चयनित उम्मीदवारों को इतना मिलेगा वेतन :

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पहले साल में 40000, दूसरे साल 45000, तीसरे साल 50,000 और चौथे साल में 55000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

Related News