उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमिशन (UPSSSC) ने मुख्य सेविका पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से यूपी में मुख्य सेविका के 2693 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य उम्मीदवार UPSSSC Head Servant Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानते है इस वेकेंसी के बारे में विस्तार से -

* किस वर्ग के लिए कितने पद :

1. सामान्य वर्ग के लिए - 1079 पद,

2. अनुसूचित जाति वर्ग के लिए - 565 पद

3. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए - 269 पद,

4. अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए - 727 पद,

5. अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए - 53 पद,

* इन तारीखों का रखे खास ध्यान :

1. आवेदन शुरू होने की तारीख - 3 अगस्त 2022

2. आवेदन करने की अंतिम तारीख - 24 अगस्त 2022

* आवेदन करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता :

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सोशियोलॉजी / सोशल वर्क / होम साइंस आदि विषयों से आर्ट्स में ग्रेजुएशन होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

* आवेदन करने के लिए आयु सीमा :

मुख्य सेविका पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

* यहां करें आवेदन :

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 3 अगस्त से 24 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌ इसके लिए 25 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा।

* इस तरह होगी चयन प्रक्रिया :

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर तय समय के अंदर अपलोड कर दिया जाएगा। ‌

Related News