मध्य प्रदेश विधानसभा में असिस्टेंट ग्रेड-3, स्टेनोग्राफर और सिक्योरिटी गार्ड के 55 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट- mpvidhansabha.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। असिस्टेंट ग्रेड के कुल 40, स्टेनो टाइपिस्ट के 02 और सिक्योरिटी गार्ड के 13 पद हैं।

योग्यता
असिस्टेंट ग्रेड-3 -12वीं पास हो।
- एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा सर्टिफिकेट।
- मैप आईटी से सीपीसीटी प्रमाण पत्र (स्कोर कार्ड)।
- कंप्यूटर पर 10 मिनट में 300 शब्द हिंदी टाइपिंग।
वेतनमान - 19500-62000 लेवल-4

स्टेनो टाइपिस्ट
- अभ्यर्ती 12वीं पास हो।
- मैप आईटी से सीपीसीटी स्कोर कार्ड।
– 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से स्टेनोग्राफी।
– कंप्यूटर पर 5 मिनट में 80 शब्द प्रति मिनट की गति से 400 शब्दों का डिटेक्शन दिया जाएगा। इसे 25 मिनट में टाइप करना होगा।
– अंग्रेजी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट की दर से 150 शब्द टाइपिंग जो एच्छिक होगा।

सिक्योरिटी गार्ड
– 12वीं पास होना चाहिए.
– शारीरिक मापदंड वही होगा जो पुलिस भर्ती में कांस्टेबल पद के लिए होता है।

आयु सीमा- 18 साल से 40 साल । आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से होगी।

पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://mpvidhansabha.nic.in/mpvsrecadvt111022.pdf

यूं करें आवेदन
- mpvidhansabha.nic.in पर जाएं.
- होम पेज पर Latest Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद MP Vidhan Sabha Sachivalaya AG III, Steno Typist and Security Guard Recruitment Online Form 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- Apply Online के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर भरे आवेदन पत्र का प्रिंट ले लें।

Related News