pc: tv9hindi

देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन के सत्र 1 का परिणाम आज 12 फरवरी, 2024 को घोषित किया जाएगा। जो उम्मीदवार जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे आज अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। जेईई मेन परीक्षा का स्कोरकार्ड राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।

जेईई मेन 2024 सत्र 1 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 नवंबर, 2023 को शुरू हुई। पंजीकरण पूरा करने के लिए उम्मीदवारों के पास 4 दिसंबर, 2023 तक का समय था। इस सत्र की परीक्षा 24 जनवरी, 2024 और 1 फरवरी, 2024 के बीच हुई। अब, परिणाम घोषित होने के साथ, उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

जेईई मेन 2024 परिणाम कैसे जांचें:

आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर "लेटेस्ट अपडेट" लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद NTA Joint Entrance Examination JEEMAIN Session I Scorecard के लिंक पर क्लिक करें।
अगले पेज पर "Check Scorecard" लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक विवरण के साथ लॉग इन करें।
लॉग इन करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन सामने आ जाएगी।
जेईई मेन रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंटआउट अवश्य ले लें।

बता दें कि जेईई मेन परीक्षा 291 शहरों में आयोजित की गई थी, जिसमें भारत के बाहर के 21 शहर भी शामिल थे। सत्र 1 की परीक्षा 1 जनवरी 2024 को हुई थी। परीक्षा केंद्र 544 स्थानों पर बनाए गए थे। जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा अप्रैल 2024 में निर्धारित है, और इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है। परिणाम घोषित होने के बाद सभी श्रेणियों के लिए कटऑफ सूची भी जारी की जाएगी।

Follow our Whatsapp Channel for latest News

Related News