अगर आप भी इंडियन नेवी में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। जानकारी के लिए बता दें कि इंडियन नेवी ने कुल 554 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च से ही शुरू है, भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए यह खबर जरूर पढ़ें।
विभाग का नाम- भारतीय नौसेना

पदों की संख्या- इंडियन नेवी ने करीब 554 पदों पर भर्ती निकाली है।
पद का नाम- ट्रेडमैन मैट
आवेदन करने की वेबसाइट- इंडियन नेवी में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया शुरू- इंडियन नेवी में भर्ती प्रक्रिया 2 मार्च शुरू है।
आवेदन की अंतिम तारीख- उम्मीदवार 15 मार्च, 2019 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्या है योग्यता?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। साथ में आईटीआई सर्टिफिकेट भी जरूरी है।
उम्र सीमा- भारतीय नौसेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार की उम्र 18 साल से कम और 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

जानिए कैसे करें आवेदन?

- सबसे पहले इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in सर्च करें। इसके बाद होम पेज Join Navy पर क्लिक करें। यह पेज क्लिक करते ही एक नया पेज Civilians पर क्लिक करें। इसके बाद आप सीधे ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पर पहुंच जाएंगे।
- इस पेज पर आवेदन से जुड़ी सभी जानकारियां भरने के बाद ऑनलाइन फी पेमेंट करें। फी पेमेंट के बाद कंफर्मेशन पेज स्क्रीन पर डिस्प्ले होते ही इसे डाउनलोड कर लें।

Related News