इंडिया पोस्ट 40889 ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 27 जनवरी, 2023 से शुरू हो गई है और 16 फरवरी, 2023 को समाप्त होगी।

पात्रता मानदंड: भारत सरकार / राज्य सरकारों / केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित गणित और अंग्रेजी (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया है) में 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होने का माध्यमिक विद्यालय परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र जीडीएस की सभी अनुमोदित श्रेणियों के लिए एक अनिवार्य शैक्षिक योग्यता।

आवेदन कैसे करें: आवेदन केवल indiapostgdsonline.in पर ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।

चयन प्रक्रियाः चयन प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

इंडिया पोस्ट भर्ती 2023 तारीखें

पंजीकरण/आवेदन जमा करने की प्रारंभ तिथि: 27 जनवरी, 2023 से 16 फरवरी, 2023
आवेदक के लिए एडिट/करेक्शन विंडो: 17 फरवरी, 2023 से 19 फरवरी, 2023

Related News