इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको मनोरंजन इंडस्ट्री में कैसे आप करियर बना सकते हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें डिग्री से काम नहीं चलता है। हालांकि पढ़ाई जरूरी है लेकिन साथ ही आपको कुछ और भी चीजों का ज्ञान होने की जरूरत है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको कौनसी डिग्री इस फील्ड के लिए करने की जरूरत है। आप कैसे इसमें अपना करियर बना सकते हैं।

डिजिटल फिल्म-

यह डिग्री उन लोगों के लिए है जो एक्टिंग नहीं लेकिन कैमरे के पीछे का काम करना चाहते हैं। डिजिटल फिल्म में आप डिजिटल वीडियो बनाना, स्क्रिप्टिंग, स्टोरीबोर्डिंग, कैमरा ऑपरेशन, लाइटिंग, ग्राफिक्स, कलर ग्रेडिंग और डीवीडी डिज़ाइन जैसी चीजों के बारे में सीखते हैं।

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट बिजनेस-

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट बिजनेस को इसमें सीखा जा सकता है। जिन लोगों ने म्यूजिक और एंटरटेनमेंट बिजनेस कोई कॉलेज डिग्री हासिल कर रखी हो वो इसके लिए संपर्क कर सकता है।

म्यूजिक प्रोडक्शन और इंजीनियरिंग-

इस कोर्स के बाद छात्र प्रोडक्शन इंजीनियर के पदों पर काम कर सकते हैं। प्रोडक्शन इंजीनियर वो होते हैं जो म्यूजिक को तकनीकी तौर पर समझते हैं। इसके अलावा इसमें आधुनिक रिकॉर्डिंग तकनीक भी शामिल होती है।

विजुअल मीडिया के लिए साउंड डिजाइन-

जो लोग साउंड डिजाइन को अपने करियर के रुप में हासिल करना चाहते हैं वो विजुअल मीडिया के लिए साउंड डिजाइन के क्षेत्र में डिग्री कर सकते हैं। इस कोर्स में छात्रों को ऑडियो रिकॉर्डिंग, एडीआर रिकॉर्डिंग और संपादन, फॉली रिकॉर्डिंग और संपादन, साउंड डिजाइन, सिंक्रोनाइज़ेशन जैसे काम सिखाए जाते हैं। बीएफए- कॉमिक और किसी भी प्रकार के सीन को कुछ अलग तरह से डिजाइन करने के लिए इस डिग्री को किया जाता है। इसमें आपको सारे तकनीकी कौशल सिखाए जाते हैं जिसके बाद आप किसी भी फिल्म कंपनी में काम कर सकते हैं।

Related News