12वीं के एग्जाम शुरू होने वाले हैं। अब 2 महीनों का ही समय है और परीक्षा खत्म होने के बाद स्टूडेंट्स के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि 12वीं के बाद किस कॉलेज में एडमिशन लेना जरूरी है। कई स्टूडेंट्स ने इसके लिए पहल भी शुरू कर दी है।

कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले स्टूडेंट्स के मन में एक्साइटमेंट तो रहता ही है साथ में यह सवाल भी रहता है कि किस कॉलेज में एडमिशन लेना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले ध्यान में रखनी है।

- एडमिशन से पूर्व कॉलेज और उससे सम्बंधित यूनिवर्सिटी के बारे में आपको यह पता कर लेना चाहिए कि जिस कॉलेज में आप एडमिशन लेने वाले हैं वो मान्यता प्राप्त है या नहीं।

- इसके अलावा इस बात पर गौर करना भी जरूरी है कि कॉलेज का एडमिशन कट ऑफ परसेंटाइल कितना है। उसके बाद ही कॉलेज में एडमिशन के लिए अप्लाई करें।

- कॉलेज की वेबसाइट पर तो आप आवश्यक जानकारी प्राप्त कर ही सकते हैं इसके अलावा आप कॉलेज की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि फेसबुक या अन्य पेजेस के मदद से भी जानकारी इक्क्ठा कर सकते हैं।

- एडमिशन के दौरान आप कॉलेज के सीनियर स्टूडेंट्स से भी बात कर के कॉलेज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस से आपको कॉलेज के बैकग्राउंड के बारे में जानने में मदद मिलेगी।

- एडमिशन से पहले ये भी पता कर लें कि उस कॉलेज में कितने स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं और कॉलेज में पढाई और एक्स्ट्रा करिकुलम एक्टिविटीज किस तरह से होती है?

- शिक्षकों को भी परखने की कोशिश करे। क्योंकि कॉलेज में शिक्षक ही रहेंगे जो आपके आगे की दिशा और दशा तय करेंगे।

Related News