कैरियर डेस्क। भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान भी माना जाता है। भारत में आयोजित की जाने वाली अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में भारतीय संविधान से जुड़े सवाल भी पूछे जाते हैं। आईएएस इंटरव्यू और कई प्रतियोगी परीक्षाओं में यह सवाल पूछा जा चुका है कि भारत के संविधान के पहले पेज पर क्या छपा हुआ है, हालांकि अधिकतर लोग इस सवाल को सुनकर ही हैरत में पड़ जाते हैं। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारत के भारत के संविधान की मूलप्रति के पहले पेज पर भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की तस्वीर छपी हुई है, जिसके बारे में अधिकतर भारतीय लोगों को शायद ही मालूम होगा।

Related News