जिन युवाओं को समंदर से प्यार है और ज्यादा वेतन पाने की आकांक्षा है, उनके लिए Merchant Navy बहुत अच्छा विकल्प है। दरअसल मर्चेंट नेवी देश की नौसेना से बिल्कुल अलग है, जो वाणिज्यिक सेवाएं प्रदान करती है। हांलाकि मर्चेंट नेवी बड़े पैमाने पर राष्ट्र की रक्षा में भी शामिल है।
मर्चेंट नेवी को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का रीढ़ माना जाता है। व्यापारी जहाज एक देश से दूसरे देश में माल ले जाने और पहुंचाने के लिए भारी संख्या में श्रमिकों को नियुक्त करते हैं। बता दें कि यही काम मर्चेंट नेवी करती है। मर्चेंट नेवी में करियर बनाना एक ग्लैमरस नौकरी करने की तरह है। बता दें कि मर्चेंट नेवी सरकारी और प्राइवेट दोनों ही होती हैं।

क्या है योग्यता?


- मर्चेंट नेवी में शामिल होने के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषय में अच्छे अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीण होना जरूरी है।
- मर्चेंट नेवी में आप कक्षा दस से लेकर बीटेक के बाद तक जा सकते है। अलग अलग पोस्ट के लिए अलग अलग योग्यताएं मांगी जाती है।
- उम्मीदवारों को अविवाहित भारतीय नागरिक (पुरुष या महिला) होना चाहिए।
- इसके अलावा उम्मीदवार की उम्र 28 साल से अधिक नहीं होनी चहिए।
- सामान्य दृष्टि की आवश्यकता होती है लेकिन प्लस या माइनस 2.5 तक के चश्मे की अनुमति दी जा सकती है।
- स्क्रीनिंग टेस्ट व लिखित परीक्षा पास करने के बाद इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट क्लियर करने के बाद ही उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।
- नौकरी में शामिल होने से पहले शिप-प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा करना होगा। पाठ्यक्रम आमतौर पर अल्पकालिक होता है, जहां उम्मीदवारों को यात्रा के बुनियादी सुरक्षा चिंताओं को सिखाया जाता है।

पदों के नाम- मर्चेंट नेवी में नौकरी करने वाला हर कोई पायलट नहीं होता है। रेडियो ऑफिसर, इलेक्ट्रिकल ऑफिसर, नॉटिकल सर्वेयर, डेक आफिसर, इंजीनियर आदि ऐसे कई पद होते हैं।
सैलरी- मर्चेंट नेवी में वेतन 12000 रुपये से लेकर 8 लाख रुपए प्रति माह तक हो सकता है।
मर्चेंट नेवी में अलग अलग पदों के लिए अलग अलग सैलरी होती हैं। सबसे अधिक सैलरी कप्तान को दी जाती है।

इन संस्थानों से कर सकते हैं मर्चेंट नेवी का कोर्स

समुंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेरीटाइम, मुंबई
ट्रेनिंग शिप चाणक्य, मुंबई

इंडियन मेरीटाइम यूनिवर्सिटी, चेन्नई
कोयंबटूर मरीन कॉलेज, कोयंबटूर
मेरीटाइम फाउंडेशन, चेन्नई
महाराष्ट्र अकादमी ऑफ नवल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, पुणे।
मर्चेंट नेवी का कोर्स सरकारी और प्राइवेट दोनों संस्थानों में होता है। सरकारी कालेजों में लगभग 1.5 लाख रुपए सलाना फीस लगती है, जबकि प्राइवेट कालेजो की फीस लगभग 3 लाख रुपए वार्षिक होती है।

Related News