हिंदी मीडियम से UPSC की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स अक्सर यह जानना चाहते हैं कि एग्जाम की तैयारी के लिए कौनसी बुक्स पढ़ी जाए। बुक्स का चुनाव करना एक महत्वपूर्ण निर्णय होता है। आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि आपको किन बुक्स का चुनाव करना चाहिए जिनसे आपको सिलेबस को अच्छे से पढ़ने में मदद मिलेगी।

जैसा कि हम सभी यह जानते हैं कि इस परीक्षा की तैयारी के लिये किताबें ही हमारा प्राइमरी सोर्स हैं तो सबसे पहले हम सामान्य अध्ययन के अंतर्गत आने वाले भागों के बारे में और उनके लिये उपयोगी पुस्तकों के बारे में बतायेंगे।

इतिहास

इतिहास के लिये 9th क्लास से ले कर 12th क्लास की NCERT किताबें व स्पेक्ट्रम की "आधुनिक भारत का संक्षिप्त इतिहास" और बिपिन चंद्रा की "आजादी के बाद का भारत" पुस्तकें उपयोगी होंगी। स्वतंत्रता से जुड़े सवाल भी एग्जाम में पूछे जाते हैं इसके लिए रामचंद्र गुहा की "भारत गांधी के बाद" बुक को पढ़ा जा सकता है।

भूगोल

भूगोल के लिये भी 9th क्लास से ले कर 12th क्लास की NCERT किताबें और माजिद हुसैन या महेश बर्णवाल की किताबों से पढाई कर सकते हैं।

राजव्यवस्था

राज्यव्यवस्था की तैयारी करने के लिए आप एम० लक्ष्मीकांत की "भारतीय राज्यव्यवस्था" और मेन एग्जाम के पेपर - 2 के लिये "भारतीय शासन" बुक का चुनाव कर सकते हैं। ये बुक्स आपके लिए सही है।

अर्थव्यवस्था

अर्थव्यवस्था की तैयारी करने के लिए 9th क्लास से ले कर 12th क्लास की NCERT किताबें और रमेश सिंह अथवा लाल एंड लाल की किताब रहेगी। भारत सरकार द्वारा प्रकाशित "आर्थिक सर्वेक्षण" और "बजट" बुक्स भी अर्थव्यवस्था की तैयारी करने के लिए सही है।

पर्यावरण

NCERT की बुक्स पढ़ें और साइंस रिपोर्टर, शंकर IAS कोचिंग के पर्यावरण नोट्स या इसके अलावा अतिरिक्त द हिंदू और इंडियन एक्सप्रेस अखबारों की मदद भी ले सकते हैं।

विज्ञान

विज्ञान के लिए 6th से 10th क्लास की NCERT की किताबें पढ़ें और करंट साइंस पढ़ने के लिए ऑनलाइन वेबसाईटों या न्यूज़पेपर की मदद लें।

भारतीय संस्कृति

भारतीय संस्कृति के लिये पुष्पा बिष्ट सिन्हा की किताब की मदद ले सकते हैं। ये बुक काफी अच्छी है।

आंतरिक सुरक्षा

आंतरिक सुरक्षा मुख्य परीक्षा का एक टापिक है और इसके लिये टाटा मैक्ग्रा हिल की एक किताब है जो अशोक कुमार आईपीएस और विपुल कुमार द्वारा लिखी गई है।

भारतीय समाज

भारतीय समाज की तैयारी के लिये श्याम चरण दुबे लिखित एक किताब पढ़ सकते हैं इसके अलावा आप 11th और 12th क्लास की किताबों की मदद ले सकते हैं।

एथिक्स मेन्स

एथिक्स मेन्स परीक्षा पेपर - 4 के लिये मनोविज्ञान की NCERT पुस्तकें पढ़ें।

करंट अफेयर्स

करंट अफेयर्स के लिए आप अखबारों की मदद लें और समाचार देखें।

उपयोगी वेबसाईट्स

Newsonair.com, India.gov.in, Unacademy.in, Pib.nic.in, Prsindia.org, Afeias.com,तथा अन्य अपनी रुचि और आवश्यकता के अनुसार अलग अलग वेबसाइट की मदद ले सकते हैं।

Related News