pc: indiatv

अगर आप पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो जानकारी के लिए बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के बाद अब हरियाणा पुलिस में भी कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती निकली है। कैंडिडेट्स ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर किए जा सकते हैं।

कुल 6,000 कांस्टेबल पदों पर भर्ती होगी, जिनमें 5000 पद पुरुषों के लिए और 1000 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों पर सभी 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से 25 साल के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती में सरकार ने आयु सीमा में 3 साल की छूट दी है।

कैसे होगा सेलेक्शन?
सबसे पहले कैंडिडेट्स को क्वालीफाइंग टेस्ट यानी सीईटी देना होगा। इसके बाद इसमें क्वालीफाई उम्मीदवारों को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) और फिर फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) के लिए आमांत्रित किया जाएगा। जो कैंडिडेट्स क्वालीफाई कर लेगा उसका नॉलेज टेस्ट किया जाएगा। नॉलेज टेस्ट को 94.5 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा, जिनके पास एनसीसी सर्टिफिकेट होगा उन्हें 3 नंबर अलग से मिलेंगे। सोशल इकोनॉमिक क्राइटेरिया के लिए 2.5 नंबर का वेटेज तय है।

एग्जाम पैटर्न
इस कांस्टेबल परीक्षा के पेपर में जनरल साइंस, जनरल स्टडी, करंट अफेयर्स, मेंटल एबिलिटी, जनरल रिजिनिंग,न्यूमेरिकल एबिलिटी, एग्रीकल्चर, पशुपालन, अन्य सबंधित क्षेत्रों/ट्रेड्स आदि पर 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल स्टडी से कम से कम 10 फीसदी प्रश्न पूछे जाएंगे। कंप्यूटर और हरियाणा के बारे में GK से संबंधित कम से कम 20 फीसदी प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं किया जाएगा।

सैलरी
लेवल-3 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 21700 रुपये वेतन के रूप में मिलेंगे।

Related News