इंडियन नेवी ने 10वीं पास को अपने साथ काम करने का एक एक सुनहरा मौका दिया है। नेवी की आधिकारिक वेबसाइट पर शिप क्रू के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नेवी के इन विभिन्न विभागों में कुल 100 पदों के लिए भर्तियां निकाली गई है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे 28 अगस्त, 2018 से पहले आवेदन कर सकते हैं।

नेवी के इन पदों को ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के रूप में विभाजित किया गया है जिनमें अंडमान और निकोबार की नागरिकता के रखने वाले आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन कहां कर सकते हैं?

इच्छुक उम्मीदवारों अपने आवेदन आखिरी तारीख से पहले 'एडमिरल अधीक्षक (प्रबंधक कार्मिक के लिए), नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम -530014 को आवेदन कर सकते हैं।

कितने पदों पर वैकेंसी है?

मास्टर ग्रेड I- 5 पद

मास्टर ग्रेड II- 6 पद

लास्कर - 6 पद

लास्कर I- 46 पद

सीनियर इंजन ड्राइवर - 6 पद

इंजन ड्राइवर द्वितीय श्रेणी - 2 पद

इंजन ड्राइवर - 14 पद

Greaser- 6 पद

फायरमैन- 9 पद

भारतीय नौसेना के लिए चयन प्रक्रिया क्य़ा होगी?

नेवी के इन पदों के लिए जो उम्मीदवार जाना चाहते हैं उनका चय़न लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और तैराकी टेस्ट के जरिए किया जाएगा।

भारतीय नौसेना के बारे में-

भारतीय नौसेना (भारतीय नौ सेना) भारतीय सशस्त्र बलों की एक शाखा है। भारत के राष्ट्रपति भारतीय नौसेना के सर्वोच्च कमांडर हैं। नौसेना के चीफ चीफ जो चार सितारा एडमिरल नौसेना को किसी भी काम के लिए आदेशरत होते हैं। नौसेना का प्राथमिक उद्देश्य देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करना है और संघ के अन्य सशस्त्र बलों के संयोजन के साथ, युद्ध के दोनों क्षेत्रों, लोगों या भारत के समुद्री हितों के खिलाफ किसी भी खतरे या आक्रामकता को रोकने का काम करना होता है।

Related News