केरियर डेस्क। दोस्तों दुनिया में अलग-अलग क्षेत्र में बेहतरीन और अनोखे कार्य करने के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार नोबेल से नवाजा जाता है। दुनिया में अब तक ऐसे कई लोग हैं जिन्हें नोबेल पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। नोबेल पुरस्कार से जुड़े हुए सवाल भी अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।कई प्रतियोगी परीक्षाओं में यह सवाल पूछा जा चुका है कि नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के व्यक्ति कौन थे, हालांकि अधिकतर लोग इसका जवाब नहीं जानते हैं। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि लाॅरेंस ब्रैग सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति थे, जिन्हें 25 साल की उम्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

Related News