बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित और दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत है। इस ईमारत से जुड़े कई ऐसे फैक्ट्स हैं जो वाकई में काफी दिलचस्प हैं और आप इनके बारे में नहीं जानते होंगे। ये फैक्ट्स आपके काफी काम आ सकते हैं और दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत के ये फैक्ट्स आपको पता होने चाहिए।

1. बुर्ज खलीफा जो कि दुबई में है, इसे बनाने में 1.5 बिलियन डॉलर का खर्च हुआ है। 163 मंजिल ऊँची इस ईमारत में 58 लिफ्ट, 2957 पार्किंग स्पेस और 900 अपार्टमेंट है। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह ईमारत कितनी ऊँची होगी।

2. यह बात भी बहुत कम लोग जानते हैं कि बुर्ज खलीफा को पहले बुर्ज दुबई के नाम से जाना जाता था बाद में खलीफा बिन जायेद अल नहयान के सम्मान में इसका नाम बदल कर बुर्ज खलीफा रख दिया गया।

3. जब इस भव्य ईमारत का निर्माण हो रहा था तब 12 हज़ार मजदूर दिन-रात काम करते थे। आपको यह बात जान कर भी आश्चर्य होगा कि इस बिल्डिंग में 35 हजार लोग रह सकते हैं।

4. जब ईमारत इतनी बड़ी है तो इसे बनाने में कंक्रीट और अन्य सामान भी काफी अधिक लगा होगा। बता दें कि इस ईमारत को बनाने में 1 लाख हाथियों के बराबर कंक्रीट और पांच A380 हवाई जहाज के बराबर एल्युमीनियम लगा है।

5.इस ईमारत के नाम एक नहीं बल्कि कई रिकार्ड्स हैं, जिनमे सबसे ज्यादा मंजिल, सबसे ऊँची ईमारत और सबसे ऊँची लिफ्ट शामिल है।

6. हर एक फ्लोर पर रहने वाले लोगों के पानी की आवयश्कता को पूरा करने के लिए हर दिन इस विशाल ईमारत में 9 लाख 46 हज़ार लीटर पानी 100 किलोमीटर पाइप की मदद से पहुंचाया जाता है।

7.यह पहली ऐसी ईमारत है जिसमे 160 कमरे की अरमानी होटल और 144 निजी आवास है।

Related News