इंटरनेट डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए हर साल देश के कोने से लाखों छात्र एडमिशन के लिए आते हैं और इन छात्रों में से हर किसी का ये सपना होता है कि वो दिल्ली यूनिवर्सिटी की बेस्ट कॉलेज में ही एडमिशन लें। फिलहाल दिल्ली यूनिवर्सिटी की कॉलेजों में एडमिशन का दौर चल रहा है और ऐसे में आपको दिल्ली यूनिवर्सिटी की बेस्ट कॉलेज के बारे में जानना चाहिए।

दिल्ली यूनिवर्सिटी उत्तर और दक्षिण कैंपस अपने सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक हैं और इनमें से कुछ कॉलेज खासकर लड़कियों के लिए बेस्ट है। आइए जानते हैं दिल्ली यूनिवर्सिटी में लड़कियों के लिए बेस् कॉलेज कौनसी है।

मिरांडा हाउस-

मिरांडा हाउस ने दिल्ली यूनिवर्सिटी लड़कियों के लिए साइंस कोर्स की शुरुआत की थी। इसके अलावा यहां कई ऑनर्स कोर्स सहित 19 तरह के कोर्स चलाए जाते हैं। इसके विभागों में बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, समर्पित टीचर और अन्य क्षेत्रों के उत्कृष्ट लोग हैं। अपने अस्तित्व के करीब सात दशकों में, कॉलेज ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है।

लेडी श्री राम कॉलेज-

लड़कियों के लिए लेडी श्री राम कॉलेज, लंबे समय से भारत में उच्च शिक्षा के एक प्रमुख संस्थान के रूप में जाना जाता रहा है। अकादमिक उत्कृष्टता और उपलब्धि के लिए एक केंद्र, आज सामाजिक विज्ञान, आर्ट और कॉमर्स के बेहतरीन संस्थानों में से एक है, जबकि यहां बीएससी कोर्स भी करवाए जाते हैं। कॉलेज दक्षिण दिल्ली में एक सुंदर 15 एकड़ के कैंपस में फैला हुआ है।

इंद्रप्रस्थ कॉलेज-

1924 में बना इंद्रप्रस्थ कॉलेज अपने गौरवशाली इतिहास और परंपरा के बारे में जाना जाता रहा है। यह कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी का सबसे पुराना महिला कॉलेज है। कॉलेज में कई तरह के सिलेबस करवाए जाते हैं। विशिष्ट रूप से, कॉलेज में मल्टीमीडिया और मास कम्युनिकेशन (बीएमएमएमसी) में स्वयं वित्तपोषित बीए (ऑनर्स) कोर्स भी करवाया जाता है।

जीसस और मैरी कॉलेज-

जुलाई 1968 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक घटक कॉलेज के रूप में जीसस और मैरी कॉलेज की स्थापना हुई थी। कॉलेज 116 छात्रों के नामांकन के साथ अंग्रेजी (ऑनर्स) और बीए कोर्स के लिए शुरू किया गया था। यह गैर-कॉलेजियेट महिला शिक्षा बोर्ड और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एजुकेशन बोर्ड द्वारा प्रदान किए जाने वाले अंशकालिक और दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों का केंद्र भी है।

दौलत राम कॉलेज-

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रमुख कॉलेजों में से एक दौलत राम कॉलेज आर्ट, साइंस और कॉमर्स में ग्रेजुएशन डिग्री प्रदान करता है। इसमें सात विभाग हैं। विज्ञान विभाग जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सम्मानित स्टार स्टेटस का हिस्सा हैं। वर्तमान में कॉलेज में 18 विभाग हैं और 3546 से अधिक छात्रों का यहां नामांकन हैं।

Related News