इंटरनेट डेस्क। दुनिया के सबसे बुद्धिमान व्यक्तियों में शुमार करे जाने वाले भारत के महान चाणक्य की नीतियां काफी मशहूर हैं। भले ही हमने चाणक्य को देखा ना हो लेकिन उनके किस्से आज भी काफी मशहूर हैं। चाणक्य कहते थे कि, जो भी काम करना चाहे, भले ही वह छोटा हो या बड़ा। उसे हर काम अपनी पूर्ण शक्ति से करना चाहिए। जिस प्रकार शेर किसी भी काम को पूरी ताकत से करता हैं, हमें शेर से इस बात की सीख लेनी चाहिए।

चाणक्य के मुताबिक मन को एकाग्र करके अपने बल को अच्छी तरह समझकर काम करने की सीख हमें बगुले से ग्रहण करनी चाहिए। कहते हैं 'देर से सीकर उठने वाले की बरकत नहीं होती। इसलिए चाणक्य कहते थे कि, हर मनुष्य को समय से जागना चाहिए। ऐसे मनुष्य ही जीवन में तरक्की प्राप्त करते हैं। इसके अलावा चाणकय का मानना था कि मुसीबत से लड़ने के लिए मनुष्य को हमेशा तैयार रहना चाहिए।

चाणक्य का भाई-भाई के बारे में मानना था कि उन्हें उनका हिस्सा हमेशा देना चाहिए। इस प्रकार के मनुष्य जिंदगी में हमेशा सफल होते हैं। वही समय के हिसाब से पैसा खर्च करने वाले मनुष्य जिंदगी में आगे बढ़ते हैं। इसलिए कभी भी पैसा व्यर्थ नहीं करना चाहिए। चाणकय ये भी कहते थे कि मनुष्य को प्रत्येक व्यक्ति पर विशवास नहीं करना चाहिए क्योंकि सभी पर विश्वास करने से लोग उनका गलत फायदा उठा सकते हैं।

Related News