रसोई में हम काम करते हैं लेकिन फिर भी कई ऐसी चीजें होती है जिनका हम रोजाना इस्तेमाल करते हैं और हमें इनका अंग्रेजी में नाम मालूम नहीं होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किचन में काम आने वाले रोजमर्रा के सामान को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

चकले को अंग्रेजी में 'रोलिंग बोर्ड' (rolling board) और बेलन को 'रोलिंग पिन' (rolling pin) कहते हैं।

आपने रोटी को पकाने के लिए चिमटा का इस्तेमाल किया होगा। चिमटे को अंग्रेजी में 'टॉन्गस' (tongs) बोलते हैं।

ओखली का इस्तेमाल किसी चीज को पीसने के लिए किया जाता है। ओखली को अंग्रेजी में 'मोर्टार' (Mortar) कहते हैं।

मूसल को अंग्रेजी में 'पेसल' (pestle) कहते हैं।

सँडसी का इस्तेमाल किसी गर्म चीज को पकड़ने के लिए किया जाता है और इसे अंग्रेजी में 'पिंसर्स' (Pincers) कहते हैं।

रोटी को पकाने के लिए तवे का इस्तेमाल किया जाता है और इसे अंग्रेजी में Griddle ग्रिडल कहते हैं।

कहाड़ी को अंग्रेजी में 'वोक' (Wok) कहते हैं।

सब्जी को हिलाने के लिए करछुल का इस्तेमाल किया जाता है। करछुल को अंग्रेजी में Ladle लैडल कहते हैं।

चाय की छन्नी से चाय छानी जाती है। इसे Tea Strainer टी स्ट्रेनर कहते हैं।

झारा को अंग्रेजी में 'स्किमर' (Skimmer) कहते हैं।

पलटे को अंग्रेजी में 'टर्निंग स्पैटुला' (turning spatula) कहा जाता हैं।

Related News