एग्जाम समय में बच्चो के साथ परेंट्स भी उतने ही टेंशन में रहते है जितने की बच्चे एग्जाम को लेकर चिंतित रहते है। क्योकि हर परेंट्स की तमन्ना होती है कि उनका बच्चा परीक्षा में अच्छे और टॉप अंको के साथ पास हो। इसके लिए वे हर संभव प्रयास भी करते है। लेकिन कई बार इसके बाद भी बच्चे अच्छे नंबरो के साथ पास नहीं हो पाते है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे है कि किस तरह अपन एग्जाम समय में अपने बच्चो की मदद कर सकते है।


सकारात्मक माहौल - हर बच्चे को एग्जाम के समय में एक अच्छे माहौल की जरुरत पड़ती है। क्योकि नकारात्मक सोच उन्हें दुगुनी गति से चोट पहुंचाती है। इसके साथ ही आप कई बार किसी दूसरे काबिल बच्चे को देखकर आप मन उदास कर लेती है। लेकिन इस बात को बच्चे के आगे जाहिर करने की जरूरत नहीं है। इससे उसे डिमोटिवेट होने को मिलता है बजाय मोटिवेट होने के इसलिए घर के माहौल को अच्छा और सकारात्मक बनाये रखें।

पौष्टिक आहार - अच्छे को एग्जाम समय में आप पौष्टिक भोजन दे ताकि बच्चे का दिमाग पढ़ाई में लग सके और उसे पढ़ाई करते समय ज़्यादा नींद ना आए।

सुबह जल्दी उठ कर पढ़ाई - अगर बच्चे 10 वीं के बाद की पढ़ाई कर रहे है तो आप उन्हें जल्दी उठने की आदत डलवाए और सुनह जल्दी पढ़ाई करने को कहें। क्योंकि हम सभी जानते है कि सुबह पढ़ना कितना लाभदायक है क्योंकि एक अच्छी नींद के बाद आप एकदम ताजा और ऊर्जा से भरे होते है। इसके साथ ही सुबह के समय शांति का माहौल रहता है। इसीलिए कहते है कि जल्दी सोना और जल्दी उठना , आदमी को स्वस्थ - संपन्न और बुद्ध‍िमान बनाता है।

खुद पढ़ाए - अगर आपके बच्चे छोटी क्लास में है तो आप उन्हें खुद भी पढ़ा सकती है। रोजाना उनके काम को देखना जो याद किया उसे सुनना भी बच्चो को पढ़ने के लिए उत्साहित करता है।

Related News