सिविल सर्विस की परीक्षा पास करना हमारे देश में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हर छात्र का सपना होता है। वैसे तो भारत में हर साल सैकड़ों परीक्षाएं आयोजित की जाती है लेकिन इन परिक्षाओं में सिविल सर्विस की परीक्षा को सबसे कठिन माना जाता है। हर साल इस परीक्षा में लाखों छात्र उपस्थित होते है लेकिन कुछ छात्रों को ही इस परीक्षा को पास करने में सफलता मिलती है। अगर आप भी सिविल सर्विस की परीक्षा की तैयारी कर रहे है और इसमें जल्दी सफल होना चाहते है तो भूलकर भी ये गलतियां ना करें।

सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे छात्रों का मानना है कि रात रात भर जागकर पढ़ने से जल्दी सफलता मिलती है और इस वजह से वे बिना नींद लिए 18-19 घंटे तक पढाई करते है। अगर आप भी ऐसा कर रहे है तो ऐसा करना तुरंत बंद कर दीजिये क्योंकि इसका आपकी सेहत पर विपरीत असर हो सकता है। अगर आप ध्यान लगाकर एक दिन में 7-8 घंटे पढाई करेंगे तो वह भी सफलता पाने के लिए पर्याप्त होगी।

परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र रात को जागने के लिए चाय का सहारा लेते है और धीरे धीरे इसके आदतन हो जाते है जो आगे चलकर कई शुगर और बीमारियों का कारण बनती है। इसलिए अगर आप रात को जागकर पढाई कर रहे है तो उस स्थिति में भी चाय का अधिक सेवन न करें।

जैसा कि आपको पता है सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हर छात्र को सफलता नहीं मिलती है और इसके लिए आपको सीमित अवसर मिलते है इसलिए आपको इस तैयारी के साथ करियर के लिए एक अन्य विकल्प को भी ध्यान में रखना चाहिए।

सिविल सर्विस की तैयारी में मेहनत के साथ साथ धैर्य रखना भी जरुरी होता है क्योंकि इसमें सफलता पाने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है। इसलिए आपके अंदर धैर्य नहीं है तो आपको सिविल सर्विस की तैयारी नहीं करनी चाहिए।

सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता पाने के लिए कोचिंग संस्थान का बहुत महत्व होता है। कोचिंग संस्थान आपको सफलता प्राप्ति के लिए सही और उचित मार्गदर्शन मिल सकता है। इसलिए आपको जल्दीबाज़ी ना करते हुए हमेशा सही कोचिंग संस्थान का चयन ही करना चाहिए।

Related News