नमस्कार दोस्तों, प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले ऐसे ही सामान्य ज्ञान के सवालों की जानकारी के लिए हमसे जुड़ने के लिए ऊपर दिया गया पीले रंग का फॉलो बटन दबाएं और अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इसे लाइक और दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें।

सोनी टेलीविज़न पर प्रसारित होने वाला गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' जनता के बीच बहुत फेमस है। कई लोगों को इस शो में अपने ज्ञान का इस्तेमाल कर के करोड़पति बनते देखा गया है। इस शो में जीती जाने वाली अधिकतम धनराशि पहले 5 करोड़ थी जो कि अब बढ़कर 7 करोड़ हो गई है। हालाँकि बहुत कम प्रतिभागियों को अधिकतम धनराशि तक पहुँचने का अवसर प्राप्त हुआ है। हम आपको इस शो पर पूछे गए कुछ ऐसे ही सवाल बता रहे है जिनके सही जवाब ने कंटेस्टेंट को करोड़पति बना दिया।

1. यह सवाल केबीसी के 10वें सीजन में असम की विनीता जैन से पूछा गया था जिसका सही जवाब देकर उन्होंने 1 करोड़ रूपये जीते है।

सवाल - भारत में, सर्वोच्च न्यायालय के 13 न्यायाधीशों के सबसे बड़े संविधान खंडपीठ ने किस मामले की सुनवाई की थी?

जवाब - केशवानंद भर्ती मामला

2. एक करोड़ रूपये का यह सवाल केबीसी के पांचवे सीजन में सुशील कुमार से पूछा गया था।

सवाल - लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी शादी में बतौर दहेज़ कुछ गज खादी के अलावा क्या स्वीकार किया था?

जवाब - चरखा

3. यह सवाल भी पांचवे सीजन में सुशील कुमार से पूछा गया था जो कि 5 करोड़ का था।

सवाल - 16 अक्टूबर 1868 को अंग्रेजो के हाथों निकोबार द्वीप समूह बेचने के बाद भारत से किस उपनिवेश शक्ति का अंत हो गया था?

जवाब - डेनमार्क

4. यह सवाल वर्ष 2001 में केबीसी जूनियर में रवि सैनी से पूछा गया था जिसका सही जवाब देकर उसने एक करोड़ रूपये जीते थे।

सवाल - 1992 में, किस खिलाड़ी को पहली बार राजीव गाँधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया था?

जवाब - विश्वनाथन आनंद

5. यह सवाल 2014 में सचिन और सार्थक नरूला से पूछा गया था जिसका सही जवाब देकर उन्हेओन 7 करोड़ रूपये जीते थे।

सवाल - सूरत में आने वाले पहले ब्रिटिश व्यवसायिक जहाज 'हेक्टर' के कप्तान कौन थे?

जवाब - विलियम हॉकिंस

Related News