इंटरनेट डेस्क। अंग्रेजों ने जब भारत छोड़ने का फैसला किया तब उन्होंने इसके लिए 15 अगस्त 1947 की तारीख चुनी। 15 अगस्त को ब्रिटेन ने भारत को सत्ता सौंपी थी। आपको बता दें 1947 में जिस 15 अगस्त को आजादी का दिन तय हुआ, वह तारीख असल में भारतीयों की पसंद नहीं थी। भारत 14 और 15 अगस्त की मध्यरात्रि में पूरी देश आजादी का जश्न मनाने लग गया था। ऐसे कई महत्व पुर्ण किस्से आज भी हम किताबों पढ़ते है।

लेकिन आपको बात दें कि अब अमेरिका की स्कूलों में भारत के इतिहास से जुड़े कुछ किस्से पढ़ाए जाएंगे। अमेरिकी वासियों ने ऐलान किया है, कि उनकी किताबों में भारत के इतिहास से जुड़े किस्से पढ़ाए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका मेंं एक कार्यक्रम में सरकारी अधिकारियों ने कहा कि गदर पार्टी का इतिहास अब स्कूलों में पढ़ाया जाएगा।

इस पार्टी की 105 साल पूरे होने पर ओरेगन राज्य में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई। बता दें कि गदर पार्टी कनाडा और अमरीका में प्रवासी भारतीयों ने 1913 में बनाई थी। वो ग़दर पार्टी जो भारत की पूरी आज़ादी की मांग कर रही थी और जिसने आज़ादी न मिलने पर हथियारों से संघर्ष का ऐलान कर दिया था।

इस पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष सरदार सोहन सिंह भाकना थे। पार्टी का मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को में था। देश से प्रेम और आज़ादी को लेकर जगाने के लिए ग़दर नाम का साप्ताहिक अखबार चलाया था, जिसमे देशप्रेम की जोशीली कविताएं होती थी। जिसका लोगों पर काफी असर हुआ था। आपको बता दें कि इस पार्टी ने अंग्रेजों के खिलाफ देश में विद्रोह के लिए दिन तय किया था। लेकिन इस बात की जानकारी ब्रिटिश सरकार मिल गई इसके बाद क्रांतिकारियों ने 19 फरवरी 1915 यानि दो दिन पहले ही विद्रोह की कर दी।

Related News