चाणक्य को एक विद्वान और महान नीतिकार माना जाता है। चाणक्य ने मनुष्य जीवन को सुखद बनाने के लिए अपनी नीतियों में कई तरह की बातें कही हैं। इन्हे अपना कर जीवन में सफल हुआ जा सकता है। चाणक्य ने यह भी बताया है कि किस तरह के मनुष्य जीवन भर मुर्ख ही रहते हैं। आज हम कुछ ऐसे ही मनुष्यों के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे देख कर कहा जा सकता है कि वे हमेशा मुर्ख ही रहेंगे।

जो अपनी पत्नी के स्वभाव या आचरण के बारे में दूसरों को बताते हैं
चाणक्य के अनुसार कभी भी अपनी पत्नी के स्वभाव और आचरण के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। क्योकिं इस से दुष्ट लोग इस बात का गलत फ़ायदा उठा सकते हैं। इसलिए इस बात को हमेशा अपने तक ही रखें।

जो मुर्ख व्यक्तियों से तर्क वितर्क करते हैं
कई लोगों को दूसरों से तर्क वितर्क करने की आदत होती है लेकिन यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि मुर्ख व्यक्तियों से तर्क वितर्क करने में खुद के समय और एनर्जी को बर्बाद करते हैं। इसलिए यदि आपको पता है कि आप सही भी हैं तब भी मूर्खों से तर्क वितर्क नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप हमेशा मुर्ख ही रहेंगे।

जो बिजनेस में होने वाले नुकसान के बारे में दूसरों को बताते हैं
यदि आपको बिजनेस में कोई नुकसान हुआ भी है तो इस बारे में भूल कर भी कभी किसी को ना बताएं। क्योकिं आपको पता है कि कोई आपकी मदद नहीं करने वाला है लेकिन यदि आपके दोस्त भी हैं तो उन्हें भी आप ये बात बताते हैं तो वो भी आगे जाकर यदि आपसे बात नहीं करते हैं तो इस बात का गलत फायदा उठा सकते हैं।

जो अपने अपमान के बारे में दूसरों को बताते हैं
यदि आपका अपमान हुआ है तो इस बारे में किसी को भूल कर भी ना बताएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप मुर्ख ही समझे जाएंगे। इसलिए इस बारे में किसी को भूल कर भी कुछ ना कहें।

Related News