नमस्कार दोस्तों, इस तरह की रोचक जानकारी के लिए हमसे जुड़ने के लिए ऊपर दिया गया पीले रंग का फॉलो बटन दबाएं और अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इसे लाइक और दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें।

ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इसमें अपनी सहूलियत के अनुसार कभी भी पढाई कर सकते है। इसी वजह से नौकरीपेशा लोग ऑनलाइन स्टडी को बेहतर मानते है। हालाँकि कई छात्र रात को पढ़ना पसंद करते है और कई छात्रों को सुबह जल्दी उठकर पढ़ना पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते है कि सुबह या रात, दिन का कौनसा समय ऑनलाइन स्टडी के लिए सबसे अच्छा है। आइये जानते है इस बारे में विज्ञान क्या कहता है?

विषेशज्ञों के अनुसार युवा छात्रों को रात को देर तक पढ़ने के बजाय सुबह जल्दी उठकर पढ़ना चाहिए। आपके लिए यह पढाई करने का सर्वश्रेष्ठ समय साबित हो सकता है। इस समय के दौरान आप दिमाग अधिक तेजी से चलता है। इस दौरान पढाई करने से आपको चीज़ें जल्दी और लंबे समय तक याद रहती है। कई वैज्ञानिक अध्ययनों में यह पाया गया है कि देर रात तक जागकर पढ़ने वाले छात्रों की तुलना में सुबह जल्दी उठकर पढ़ने वाले छात्रों को अधिक अंक मिलते है।

वहीं अगर रात में पढ़ने की बात करें तो वैज्ञानिक शोध में यह पता चला है कि रात में पढ़ने वाले छात्र जल्दी तनावग्रस्त होते है और उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता है। इतना ही नहीं बल्कि वे बुरी आदतों के शिकार भी जल्दी होते है।

इसके अलावा जो छात्र पढाई के साथ नौकरी भी कर रहे है उनके लिए एक्सरसाइज-स्टडी को फॉलो करना फायदेमंद हो सकता है। इस पैटर्न के अनुसार आपको 40 मिनट पढाई करने के बाद 35 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए और इसके बाद फिर से पढ़ाई शुरू करनी चाहिए।

Related News