इंटरनेट डेस्क। केरल राज्य के रहने वाले एक बच्चे ने दुबई में भारत देश का नाम रोशन किया हैं। केरल के रहने वाले आदित्यन राजेश दुबई में एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी के मालिक बन गए हैं। जानकारी के मुताबिक आदित्यन राजेश ने 4 साल पहले यानि की करीब 9 साल की उम्र में एक मोबाइल ऐप बनाया था। इसके बाद अब उन्होंने दुबई में अपनी खुद की एक कंपनी स्टार्ट की हैं जिसका नाम ‘ट्रिनेट सॉल्यून्स’ रखा गया हैं।

‘ट्रिनेट सॉल्यून्स’ कंपनी में कुल तीन कर्मचारी हैं जो आदित्य के स्कूल समय के मित्र हैं। आदित्य बताते हैं कि उन्होंने यह काम शौकिया तौर पर शुरू किया था। उन्होंने और भी कई लोगों के लिए लोगो और वेबसाइट भी तैयार की हैं। महज पांच साल की उम्र में आदित्य ने कंप्यूटर चलाना शुरू किया था। केरल के तिरुविला में जन्में आदित्यन के माता-पिता उस वक्त उन्हें लेकर दुबई चले गए थे।

दुबई मीडिया संसथान खलिज टाइम्स से बातचीत में आदित्यन ने कहा कि उसके पिता ने उसे सबसे पहले बीबीसी टाइपिंग दिखाई थी। यह बच्चों के लिए एक वेबसाइट है, जिसके जरिए छोटे बच्चे टाइपिंग सीखते हैं। उन्होंने कहा कि, वे 18 साल की उम्र तक एक बड़ी कंपनी के मालिक बनना चाहते हैं। उसने अभी तक कुल 12 क्लाइंट्स के साथ काम किया हैं जिन्हे उसे फ्री में कोडिंग और वेबसाइट डिज़ाइन करके दी हैं।

Related News