इस बात में कोई दोराहें नहीं है कि विज्ञान ने काफी तरक्की कर ली है और कल तक जिन सवालों का जवाब हमारे पास नहीं था , आज हम उन सबका जवाब जानते हैं। लेकिन फिर भी कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब विज्ञान के पास भी नहीं है और ये आज भी रहस्य बने हुए हैं। तो क्या आप इन सवालों का जवाब दे सकते हैं? आइये जानते हैं इन सवालों के बारे में।

1. गाय चुंबकीय कंपास को फॉलो क्यों करती है?
2008 में गूगल मैप के डेटा के अनुसार वैज्ञानिकों ने देखा कि गाय चारा खाते समय उत्तर-दक्षिण दिशा की ओर ही रहती है। हालाकिं विज्ञान के पास इसका जवाब नहीं है कि ऐसा क्यों होता है?

2. "जिलेटिनस" बारिश क्या थी?
अगस्त 1994 में वाशिंगटन के ओकविले में जेली जैसे पदार्थ की बारिश हुई। इस बारे में किसी को नहीं पता था कि वाकई ये पदार्थ क्या है? वैज्ञानिकों ने जब इस जेली को एनालायसिस किया तो इसमें ऐसे जीवाणु मिले जो मनुष्य के पाचन में पाए जाते हैं लेकिन बाकी में यह क्या थे इसका जवाब वैज्ञानिकों के पास नहीं था।

3. सौर मंडल में कितने ग्रह हैं?
प्लूटो को हम ग्रहों की गिनती में ना रखें तो अब तक 8 ग्रह हैं। लेकिन कई ऐसे ग्रह भी मौजूद हो सकते हैं जिनके बारे में वाकई में वैज्ञानिकों को भी नहीं पता हो या जिनकी खोज अभी तक नहीं हुई हो।

4. लोग दाएं हाथ और बाएं हाथ वाले क्यों हैं?
70% से 95% लोग राइट हैंडेड होते हैं और 5% से 30% लोग लेफ्टी होते हैं। इसका जवाब भी वैज्ञानिकों के पास नहीं है।

5. हम सपने क्यों देखते हैं?
इस बात पर लंबे समय से बहस चली आ रही है कि हम सपने क्यों देखते हैं। सब वैज्ञानिक इस बात पर अलग अलग राय रखते हैं। कुछ मानते हैं कि जो हम सोचते हैं वो ही हमें सपनों के रूप में दिखाई देता है लेकिन यदि ऐसा है तो फिर हमें कई बार ऐसे सपने क्यों आते हैं जिनके बारे में हमने नहीं सोचा है।

6. हमारे पास विभिन्न रक्त प्रकार क्यों हैं?
रक्त कोशिकाओं में रक्त के प्रकार में विभिन्न एंटीजन होते हैं। लेकिन साइंटिस्ट इस बात को भी नहीं जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है?

7. कुछ जीव कहाँ से आए थे?
कई प्रजातियों के कोई पूर्वज नहीं है। 65 मिलियन वर्ष पहले एक प्राकृतिक आपदा के बाद डायनासोर विलुप्त हो गया। वैज्ञानिकों को इस बात का पता नहीं है कि वाकई कुछ जीव कहाँ से आए हैं और इनके पूर्वज कौन हैं?

Related News